छात्र को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिली
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला समय-समय पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है। वर्ष 2014 में अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा हुई थी जिसमें से हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल से कई बच्चों को छात्रवृति के लिए चुना गया।
डेराबस्सी, जिला मोहाली के प्रियंक अरोड़ा का भी इसमें चयन हुआ था। अमर उजाला के संपादक श्री संजय अभिज्ञान ने इन्हें इस छात्रवृति की दूसरी किश्त 10,000 रुपये मंगलवार को दी। पिछले वर्ष भी इन्हें अमर उजाला की ओर से 10 हजार रुपये का चेक दिया गया था।