फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों ने शिक्षा विभाग से बैलेंस शीट अपलोड करने को लेकर मांगी एक्सटेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के प्राइवेट स्कूलों ने शिक्षा विभाग से बैलेंस सीट अपलोड करने के लिए फिर एक्सटेंशन मांगी है। चार बार एक्सटेंशन देने के बावजूद प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों की अनदेखा कर रहे हैं। उधर, शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया प्राइवेट स्कूलों के पास शनिवार रात 12 बजे तक बैलेंस शीट स्कूल वेबसाइट पर अपलोड करने का समय दिया गया था। सोमवार को डाटा जांच करेंगे। जिन स्कूलों ने बैलेंस शीट अपलोड नहीं की है, उन पर कार्रवाई को लेकर फैसला फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी की अगली बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी की 18 जून को हुई बैठक में प्राइवेट स्कूलों को शनिवार तक बैलेंस शीट अपलोड करने का समय दिया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी स्कूल ने इस वर्ष की बैलेंस शीट अपलोड नहीं की है। वहीं कुछ स्कूलों ने पिछले वर्षों का भी खर्च विभाग को नहीं दिखाया है।
इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्य्क्ष एचएस मामिक ने शनिवार को पत्र लिखकर शिक्षा विभाग से बैलेंस शीट अपलोड करने को लेकर एक्सटेंसशन मांगी है। मामिक ने पत्र में लिखा कि प्राइवेट स्कूलों का हाइकोर्ट में केस चल रहा है। इसकी सुनवाई 14 जुलाई को होनी है। इसको देखते हुए स्कूलों को वेबसाइट पर बैलेंस शीट अपलोड करने का समय दिया जाए। साथ ही जब तक केस की सुनवाई नहीं होती, प्राइवेट स्कूलों पर विभाग बैलेंस शीट अपलोड नहीं करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करे।
विज्ञापन

मामले को लंबा खींचने के लिए हाइकोर्ट में डाला केस
चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्य्क्ष नितिन गोयल ने बताया कि प्राइवेट स्कूल वाले लगातार बहानेबाजी कर बैलेंस शीट अपलोड करने में टालमटोल कर रहे हैं। इसीलिए उन्होंने हाईकोर्ट में केस डाला है, जिससे मामले को लंबा खींचा जा सके। प्रशासन प्राइवेट स्कूलों पर लंबे समय से मेहरबान रहा है, इसीलिए बार बार डेडलाइन आगे बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें