फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोर्समेंट विंग ने काटे 64 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग ने शनिवार को अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों पर 64 चालान काटे। टीम ने अतिक्रमण करने वालों के सामान भी जब्त कर लिए। ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा के निर्देश पर इंफोर्समेंट विंग शहर में लगातार अभियान चला रही है। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली कि सेक्टर 41 मार्केट के बरामदों में काफी सामान लगा है। टीम निरीक्षण करने पहुंची तो बरामदों से सामान हटा लिया गया। जानकारी मिली कि कहीं से टीम के आने की सूचना मिल गई थी। शनिवार को सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह व वेदप्रकाश ने मार्केट में अचानक निरीक्षक किया। माल लगा देखकर तत्काल चालान किए गए। इसके अलावा सेक्टर 43, 34, 35 व 45 की मार्केट में भी चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें