फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित कक्षाएं शुरू करवाने के लिए प्राइवेट स्कूलों ने दोबारा शुरू किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के प्राइवेट स्कूल भी अब नियमित कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसको लेकर इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी स्कूलों को 5 दिनों तक अभिभावकों के बीच दोबारा बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर सर्वे करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मामिक ने बताया कि नियमित कक्षाएं शुरू करने को लेकर योजना बना रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला अभिभावकों की राय पर ही निर्भर करता है। इसके लिए सोमवार को सभी प्राइवेट स्कूलों को दोबारा सर्वे करने के लिए बोला है। ये सर्वे नर्सरी से 12वीं के सभी कक्षाओं के अभिभावकों के मध्य किया जाएगा, लेकिन स्कूल खोलने की योजना प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर के आधार पर बनाएंगे। अगर नर्सरी से 12वीं तक सभी सेक्शन के 50 प्रतिशत अभिभावक राजी होते हैं तो सभी कक्षाओं की रेगुलर बुलाएंगे। अगर सिर्फ उच्चतर कक्षाओं के अभिभावक ही सहमति देते हैं तो सिर्फ उन्हें ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें