फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः पानीपत में 80 सवारियों से भरी बस पलटी, दो बुजुर्गों की मौके पर मौत, 10 लोग घायल

Fri, 10 Jan 2020 05:44 PM IST
खुशबू गोयल कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल लाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव छाजपुर के पास ओवरस्पीड निजी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार दो बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए। दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। दो लोगों का सिविल अस्पताल व तीन का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। 

विज्ञापन


काफी लोगों को हल्की चोटें आई जोकि बिना इलाज के दूसरे वाहनों से यूपी रवाना हो गए। हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ। बस चालक ने सामने से आ रही फॉरच्यूनर को देखते हुए कट मार दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई और दो पेड़ के बीच जाकर फंस गई, गनीमत रही कि बस ड्रेन में नहीं गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को हटवाया गया। तब तक प्रशासन ने वाहनों को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया। पुलिस फिलहाल बस चालक की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर बस के परमिट की भी जांच की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन


सड़क हादसे में 71 वर्षीय जगदीश पुत्र नत्थू निवासी गांव चरथावल, जिला शामली व 65 वर्षीय पहल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव छाजपुर की मौत हुई है, जबकि मेहरदीन निवासी शामली, आशीष निवासी गांव लोहनी, शामली, मोहित पुत्र अमरपाल, जयदेव निवासी शामली व कंडक्टर संजय निवासी शामली गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें