फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा, जेल से छूटकर जी सकेंगे बेहतर जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल के कैदी अब पढ़ाई के साथ तकनीकी शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं, परिवार के साथ अच्छे माहौल में बातचीत भी कर सकेंगे, इसके लिए जेल में एक आधुनिक मुलाकात रूम तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के मुताबिक, कैदियों को अच्छी हेल्थ केयर और उनके स्किल डेवलपमेंट के लिए उन्हें तकनीकी शिक्षा दिलाई जाएगी ताकि वह जेल से बाहर आकर अपनी आजीविका का साधन जुटा सकें। इसके लिए बुड़ैल जेल में मॉडल प्रिजनर मैनुअल को लागू किया जा रहा है। इससे वर्तमान जेल मैनुअल की जगह लागू किया जाएगा। बता दे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में मॉडल प्रिजनर मैनुअल को लांच किया है, जिसके बाद कई राज्यों की जेलों में इसे लागू किया जा रहा है।
एक क्लिक पर सामने होगा कैदी का सारा रिकॉर्ड
कैदियों का पूरा ब्योरा तैयार करने और पैरोल आदि की जानकारी के लिए जेल का सारा रिकॉर्ड डिजिटलाइज करने के लिए बुड़ैल जेल में ई-प्रिजन लागू किया गया है। इससे एक क्लिक पर ही कैदी का पूरा रिकॉर्ड सामने आ जाएगा। कोर्ट प्रोसीडिंग को सरल करने के लिए जेल में विचाराधीन आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई जा रही है। जिस आरोपी की कोर्ट में मौजूदगी जरूरी है, उसे ही कोर्ट में भेजा जा रहा है। अन्य को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जेल की सिक्योरिटी को और पुख्ता करने के लिए कई नए उपकरण जेल में लगाए गए हैं। बैरकों के पास सीसीटीवी लगाकर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जेल में अंदर आने और जाने वाले हर रास्ते में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

आईजी जेल ने कैदियों से साथ सुनी पीएम मन की बात
रविवार को आईजी जेल दीपक पुरोहित ने बुड़ैल जेल में कैदियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना। उन्होंने कैदियों से मिलकर उनकी मन की बात भी जानी और उनकी समस्याएं सुनीं। जेल में बंद हाई सिक्योरिटी वाले कैदियों ने भी आईजी जेल को बताया कि वह प्रधानमंत्री के मन की बात प्रोग्राम से काफी प्रभावित हैं। जेल में बंद कैदी संजीव नैयर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लाइव प्रोग्राम को देख कर वह खुश हैं और यह कार्यक्रम उसके मानसिक विकास में भी सहायक हो रहा है। एक अन्य कैदी हरप्रीत ने बताया कि मन की बात प्रोग्राम से उसे जेल में बंद होने के बावजूद देश के विकास में आगे क्या-क्या होने जा रहा है और सरकार कौन सी कल्याणकारी योजनाएं ला रही हैं, इसकी उन्हें जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें