फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों का तनाव होगा कम: बुड़ैल जेल प्रशासन ने दी बड़ी राहत, अब हर रोज 10 मिनट अपनों से फोन पर कर सकेंगे बात

Mon, 07 Apr 2025 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़

सार

कैदी को परिवार के दो लोगों के नंबर जेल प्रशासन को नोट करवाना पड़ता है। कैदी सिर्फ उन्हीं नंबरों पर कॉल कर सकता है। जबकि अन्य किसी नंबर पर कॉल नहीं लगेगी। जेल की सुरक्षा को देखते हुए इन टेलीफोन नंबरों की पूरी जांच के बाद कैदियों को उनके द्वारा दिए नंबरों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
बुड़ैल जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुड़ैल जेल प्रशासन ने कैदियों और बंदियों को बड़ी राहत दी है। कैदी और बंदी अब हर रोज 10 मिनट तक परिवार से बात कर तनाव दूर कर सकेंगे। रविवार को भी यह सुविधा मिलेगी। हालांकि इससे पहले रविवार को एसटीडी बंद रहती थी। सप्ताह में 6 दिन ही फोन करने की सुविधा दी जाती थी, जिसमें कैदी एक दिन छोड़ कर अपनों से फोन पर 7 मिनट बात कर पाते थे। कैदी सोमवार से रविवार तक दिन के समय कभी भी कॉल कर सकता है। यानी 7 दिन में 70 मिनट कॉल करने के लिए मिलेंगे।

कुछ महीने पहले किया था 7 मिनट

पहले फोन पर बात करने का समय 5 मिनट था। कुछ महीने पहले कैदियों को राहत देते हुए आईजी राजकुमार सिंह ने बढ़ाकर 7 मिनट कर दिया था। इस सुविधा के आरंभ होने से बंदी अपने परिजनों से बात कर तनावमुक्त हो सकेंगे। इसके साथ साथ मुलाकात करने वालों की तादाद में कमी आएगी।

सभी बैरक में लगी है एसटीडी मशीन

जेल अधिकारी ने बताया कि जेल की सभी बैरक में एसटीडी लगी हुई है। कैदी को कॉल करने के लिए एसटीडी मशीन में फिंगर प्रिंट लगाना होता है, जिसके बाद ऑटोमेटिक वह नंबर सामने आ जाएगा जो कैदी या बंदी ने जेल में नोट करवा रखा हो। 10 मिनट होने के बाद कॉल ऑटोमेटिक डिस्कनेक्ट हो जाती है। जेल प्रशासन सुरक्षा के चलते कॉल को ऑटोमेटिक रिकॉर्ड करता है।
विज्ञापन


कैदी को परिवार के दो लोगों के नंबर जेल प्रशासन को नोट करवाना पड़ता है। कैदी सिर्फ उन्हीं नंबरों पर कॉल कर सकता है। जबकि अन्य किसी नंबर पर कॉल नहीं लगेगी। जेल की सुरक्षा को देखते हुए इन टेलीफोन नंबरों की पूरी जांच के बाद कैदियों को उनके द्वारा दिए नंबरों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। एसटीडी मशीन पर कैदी की बातचीत का समय नोट होगा और वह बंदी को भी नजर आएगा। 

बंदी या कैदी केवल दिन के समय ही इस सुविधा का लाभ हासिल कर सकेगा। वहीं, मुलाकात के लिए भी अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं। इनमें बीच में शीशा लगा होने के कारण बंदी और उसके परिजन एक-दूसरे को सही प्रकार से देख सकते हैं। मुलाकात के लिए 20 मिनट दिए जाते हैं। केबिन के अंदर और बाहर इंटर कॉम पर एक-दूसरे से सही प्रकार से बातचीत कर सकते हैं। यह कॉल भी रिकॉर्ड होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें