फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल सड़क से श्ाहर में आएंगे प्राइम मीनिस्टर

Thu, 26 Dec 2013 09:07 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़ स्थित मेडिसिटी में टाटा कैंसर अस्पताल का नींव पत्थर रखने आ रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समारोह का यादगार बनाने में जिला प्रशासन की टीमें पूरी तैयारी से जुट गई है।
विज्ञापन


समारोह के लिए साइट पर जहां आकर्षक व वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। वहीं, सगागम के लिए दस हजार कुर्सियां पहुंच चुकी हैं।

हालांकि मेहमानों की लिस्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। वीरवार से मेडिसिटी में वीरवार से पूरी तरफ पुलिस फोर्स तैनात हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री तीस दिसंबर को मेडिसिटी में पहुंचेंगे। जिला प्रशासन व सरकार के अधिकारी दिन रात एक करके तैययारियों में जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री को लाने के लिए 200 फीट चौड़ी सड़क से मेडिसिटी के लिए विशेष सड़क बनाई गई है। यह देश का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल होगा।

रोड पर ग्रिल लगाने व सफाई का काम शुरू
प्रधानमंत्री के दौरे के चलते यूटी बाउंड्री से बनाई जा रही 200 फीट चौड़ी रोड के डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम शुरू हो गया है। सड़क के साइड में गमाडा ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

हर आने जाने वाले पर पुलिस की नजर
समागम स्थल पर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस द्वारा हर व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

बकायदा एक रजिस्टर में सारी कार्रवाई दर्ज की जा रही है। आयोजन स्थल पर बने दोनों मुख्य गेटों पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए है। इसके अलावा पुलिस की डॉग स्कवॉयड टीम भी आयोजन स्थल की लगातार जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस मुलाजिमों को सिखाए नियम
बुधवार को पीएम की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस मुलाजिम मेडिसिटी में जुटे। इस दौरान उन्हें डयूटी संबंधी नियम व शर्तें बताई गई। साथ ही ड्रेस कोड व अन्य औपचारिकताओं के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें