फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम तय, फ्रेंच राष्ट्रपति की करेंगे अगवानी

Sun, 17 Jan 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंच राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की चंडीगढ़ दौरे की अगवानी खुद प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। उनका 24 जनवरी को चंडीगढ़ आने का कार्यक्रम तय। तय हो गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार को चंडीगढ़ के बीजेपी नेताओं को दिल्ली से जानकारी दे दी गई है। मोदी पूरा दिन चंडीगढ़ रहेंगे या नहीं, इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय से चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की सूचना दी गई है।

ई-मेल में प्रधानमंत्री के आने से हफ्ते भर पहले शहर और गांवों में स्वच्छ भारत अभियान को चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में ईमेल मिलने की पुष्टि प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे

गौरतलब है कि 24 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद एक दिन के दौरे पर चंडीगढ़ आ रहे हैं। ओलांद 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि हैं। फ्रांस राष्ट्रपति सीधे चंडीगढ़ में उतरेंगे। ऐसे में प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका टेक्निकल एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे।

संजय टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अगले सात दिन तक शहर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार 11.30 बजे बीजेपी कार्यालय कमलम में सभी पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है।

टंडन के अनुसार सोमवार को यूटी प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी प्रधानमंत्री दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा होगी। उधर, यूटी प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के आने की पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें