फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, प्रधानमंत्री मोदी के 21 को चंडीगढ़ दौरे के मायने

Sat, 16 Apr 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। छुट्टियों के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह चंडीगढ़ में तीसरा दौरा है। प्रधानमंत्री के बार-बार दौरों ने लोगों की उम्मीद भी केंद्र सरकार से बढ़ा दी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार 21 जून को योग दिवस पर खास कार्यक्रम कैपिटल कांप्लेक्स में होगा।
20 जुलाई को कैपिटल कांप्लेक्स के वर्ल्ड हेरिटेज साइट होने का फैसला आना है। इससे ठीक एक महीने पहले योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया है। जिससे प्रशासन पूरे विश्व को कैपिटल कांप्लेक्स के खास होने का संदेश देना चाहता है।
विज्ञापन
  इसलिए कार्यक्रम का स्थल कैपिटल कांप्लेक्स रखा गया है। इसमें 30 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को सफल बनाने की जिम्मेदारी इस बार एडवाइजर परिमल राय के कंधों पर होगी।   अगले सप्ताह से ही दौरे को लेकर मीटिंग का दौर शुरू हो जाएगा। पहली बार कैपिटल कांप्लेक्स में इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ कैपिटल कांप्लेक्स देखने पहुंचे थे। लेकिन उस समय दोनों यहां 15 से 16 मिनट ही रुके थे। दोनों ने विधानसभा के मुख्यद्वार पर गले लगते हुए फोटो भी खिंचवाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें