फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एमएसजी’ पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे : झींडा

Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका(कैथल)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी-द मेसेंजर’ पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) शीघ्र ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन


यह घोषणा एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने शुक्रवार को गुहला-चीका स्थित छठी एवं नौवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब चीका में कही। उन्होंने कहा कि वे इसी मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट गए थे और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्हें हाईकोर्ट से बेशक राहत न मिली हो, लेकिन वे फिल्म बैन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

इसके लिए उन्होंने विधि विशेषज्ञों से विचार-विमर्श शुरू कर दिया है, ताकि इस शीघ्र ही केस दायर किया जा सके। एक सप्ताह के भीतर कमेटी सुप्रीम कोर्ट में फिल्म को बैन करने की अपील दायर कर देगी। झींडा ने हरियाणा सरकार को बाबा की फिल्म पर प्रतिबंध न लगाने पर कहा कि सरकार लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बाबा के समर्थकों से मिले वोट का अहसान उतार रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बाबा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाबा एक तरफ खुद को संत कहलवाते हैं और दूसरी तरफ फिल्मों में हीरो का रोल कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी एक्टर का संत बनना तो समझ में आता है, लेकिन किसी संत का एक्टिंग करना संत समाज को कलंकित करने के समान है। उन्होंने कहा कि संतों का कार्य समाज को शांति के सूत्र में पिरोने का होता है न कि शांति भंग करने का।
Trending Videos
विज्ञापन

‘अपने डेरों में चलाएं फिल्म को बाबा’

झींडा ने कहा कि उन्हें फिल्म से कोई दिक्कत नहीं है। बाबा अपनी हठ छोड़कर अपने डेरों में इसे दिखाए। यदि ऐसा नहीं होगा, तो हम इसका विरोध जारी रखेंगे। क्योंकि यदि कमेटी ने विरोध न किया तो बाबा भविष्य में भी ऐसी ही फिल्में बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाता रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा का फिल्म को बनाने का उद्देश्य अपने काले धन को सफेद बनाना है। एक सप्ताह के भीतर कमेटी सुप्रीम कोर्ट में फिल्म को बैन करने की अपील दायर कर देगी।अलग से हरियाणा कमेटी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि इस बाबत उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है।

सरकार का रवैया अलग कमेटी को लेकर सकारात्मक है और उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट का फैसला भी उनके ही हक में आएगा। इस अवसर पर अवतार चक्कू, मेजर सिंह गुहला, सुरेंद्र सिंह शाह, बाज सिंह, बलदेव बल्ली, राजा, सुखदेव सिंह और हैप्पी शर्मा भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें