चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के एनएसएस वॉलंटियर उज्जवल अग्रवाल का चयन राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार वॉलंटियर केटेगरी के लिए हुआ है। उन्हें इस सम्मान के अंतर्गत 1 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और रजत पदक प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ओर से 29 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रेणु विग ने उज्ज्वल अग्रवाल को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।