फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गगनजीत भुल्लर ने जीता एनसीआर खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गगनजीत भुल्लर ने शानदार खेल दिखाते हुए जेपी ग्रीन्स गोल्फ रिसॉर्ट में खेले गए आईजीपीएल दिल्ली एनसीआर का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भुल्लर ने लगातार दूसरी ट्रॉफी हासिल की और सर्किट पर पहले बैक-टू-बैक चैंपियन बने। भुल्लर ने अंतिम दिन 6-अंडर 64 का बेहतरीन कार्ड खेला जो अब तक आईजीपीएल में सबसे कम स्कोर रहा। उन्होंने तीन दिन का कुल स्कोर 8-अंडर बनाया। भुल्लर ने कहा कि शुरुआत से ही शरीर ढीला और अच्छा महसूस कर रहा था, तभी अंदाजा हो गया था कि आज स्कोर कम रहेगा। हालांकि अंतिम होल पर उन्होंने तीन-पुट से बोगी की, लेकिन जीत पक्की हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें