चंडीगढ़। सेक्टर-37 के महाजन भवन में महाजन सभा चंडीगढ़ की ओर परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लगभग 600 लोग पहुंचे। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को शॉल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा के अध्यक्ष एवं मुकेरियां के विधायक जंगी लाल महाजन रहे। महाजन सभा चंडीगढ़ के प्रधान राममूर्ति महाजन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर 111 बार रक्तदान कर चुके राजन महाजन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन विवेक महाजन, यशपाल महाजन, सीए उमाकांत मेहता सहित करीब 50 समाजसेवियों को सम्मान मिला।
समारोह में महाजन परिवारों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।