साल 2016 में अपनी सूझबूझ से लोगों की जान बचाने और बड़ा हादसा रोकने के लिए इस शख्स को महामहिम राष्ट्रपति अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। ये हैं चंडीगढ़ के फायरमैन मनीमाजरा के पिपली वाला के रहने वाले नवीन कुमार। जिसकी ड्यूटी मनीमाजरा फायर स्टेशन में ही है।
नवीन कुमार को इस बार गणतंत्र दिवस पर उसकी वीरता के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। क्योंकि नवीन कुमार को इस अवार्ड मिलने से चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफूल का भी नाम रोशन होगा। नवीन कुमार ने 18 मई 2016 सेक्टर -26 के प्लॉट नंबर 27 में क्लोरीन गैस का रिसाव होने की घटना पर अपनी सूझबूझ से काबू पाकर बड़ा हादसा होने से रोका और लोगों की जान बचाई थी।
इस हादसे की सूचना मिलने पर नवीन कुमार जब घनी आबादी वाले एरिया में पहुंचे तो लगातार गैस रिसाव हो रहा था। फायरमैन नवीन कुमार ने खुद की सुरक्षा व जीवन की परवाह न करते हुए प्लाट के अंदर घुसकर और रिसते हुए सिलेंडर पर तुरंत ही बहादुरी के साथ पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया। जब तक सिलिंडर का गैस खत्म नहीं हुआ। नवीन अपने साथ आए अन्य बचाव दल को सुझाव दिया कि सिलेंडर को जमीन में गाढ़ दें।
उसके अपने अथक प्रयास और तकनीकी कौशल के कारण उन्होंने न केवल अपने जीवन को बचाया बल्कि अन्य सहकर्मियों और आस-पास के लोगों की भी जान बचाई। उसके परिवार में अभी एक 6 साल की बेटी और 4 साल का छोटा बेटा है। उसके बाद भी उसने किसी बात की परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी को सबसे आगे रखकर लोगों की जान बचाई।