फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: अक्तूबर में हिसार से जम्मू और कुल्लू उड़ान की तैयारी, सेवा को विंटर शेड्यूल में शामिल करने की तैयारी

Sat, 19 Sep 2026 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

विंटर शेड्यूल अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में आएगा। यह विमान सेवा हिसार से वाया भुंतर से जम्मू तक जाएगी। 
विज्ञापन
एलायंस एयर का विमान (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जम्मू के लिए नई हवाई सेवा अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद है। प्रस्तावित उड़ान हिसार-भुंतर (कुल्लू)-जम्मू मार्ग पर संचालित होगी। एयरपोर्ट अथारिटी व एलायंस एयरलाइंस इस विमान सेवा को विंटर शेड्यूल में शामिल होने की तैयारी में जुटी है। विंटर शेड्यूल अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में आएगा। यह विमान सेवा हिसार से वाया भुंतर से जम्मू तक जाएगी।

विज्ञापन

 
इससे हरियाणा के कई यात्रियों को फायदा होगा। खासकर इस विमान सेवा का माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका फायदा होगा। मनाली जाना भी सुगम होगा । हिसार एयरपोर्ट से अभी अयोध्या, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए साप्ताहिक उड़ानें संचालित हो रही हैं। हरियाणा व विमानन कंपनी एयर एलायंस के बीच जम्मू व अहमदाबाद के बीच करार हुआ था। दोनों ही विमान सेवा को इस साल तक शुरू करने का फैसला किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें