फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस को चंडीगढ़ लाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर गोलियां बरसाने समेत फिरौती के दो केसों में गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ लाने की तैयारी में है। इसे लेकर यूटी पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।
विज्ञापन

हलफनामा में कहा गया है कि सितंबर 2020 तक शहर में हुई चार बड़ी वारदातों में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। इसमें सेक्टर-33 स्थित शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर व सेक्टर-9 में शराब ठेके पर गोलियां बरसाने और दो अलग-अलग फिरौती के केस शामिल हैं। इन सभी मामलों में प्रोडक्शन वारंट के दौरान लॉरेंस से पूछताछ की जानी है। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई चंडीगढ़ पुलिस के प्रोडक्शन वारंट पर आने से बचने के लिए पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट गया और याचिका दायर की। उसने बताया कि 31 मई 2020 को यूटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल करना चाहती है, लेकिन शक है कि कानपुर मुठभेड़ में जैसे विकास दुबे को मारा गया, वैसे ही उसका फर्जी एनकाउंटर हो सकता है। लिहाजा, उसके हाथ-पैर बांधकर लाया जाए, ताकि पुलिस भागने की कोई कहानी न बना सके।
याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्रोडक्शन के दौरान लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा में लाया जाए और वीडियोग्राफी करवाई जाए। इसके बाद लॉरेंस प्रोडक्शन वारंट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वहां से हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगन मिल गया। इस पर चंडीगढ़ पुलिस को जवाब दायर करने को कहा गया था।
विज्ञापन

वीडियोग्राफी कर कड़ी सुरक्षा में लाया जाएगा चंडीगढ़
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है। डीआईजी ओमबीर सिंह बिश्नोई की देखरेख में लॉरेंस को चंडीगढ़ लाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर एक डीएसपी, दो इंस्पेक्टर समेत करीब 20 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा हर पल की वीडियोग्राफी की जाएगी, ताकि सुरक्षा में सेंध न लग सके।
लॉरेंस से उगलवाएगी चंडीगढ़ के गुर्गों के नाम
गैंगस्टरों ने शहर में फिरौती का नेटवर्क बना रखा है, इसलिए यह लॉरेंस का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसका खौफ खत्म करने की कोशिश है। जेल में रहकर वारदातों को अंजाम देने के बारे में भी पुलिस पूछताछ करेगी। साथ ही उसके गुर्गों का नाम पता करने की कोशिश करेगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
लॉरेंस बिश्नोई के केस में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया गया है। अब जल्द ही उसे प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ हो सके।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी यूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें