फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-51 और 63 में नया कम्युनिटी सेंटर बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौ जनवरी को होने वाली सदन की बैठक में दो कम्युनिटी सेंटरों के निर्माण का एजेंडा आएगा। दक्षिणी सेक्टरों में लोगों की मांग को देखते हुए निगम सेक्टर-51 और 63 में करीब 33 करोड़ की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है। एजेंडे को सदन से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। वर्तमान मेयर अनूप गुप्ता की यह आखिरी बैठक होगी, इसलिए यह काफी हंगामेदार भी हो सकती है। बैठक में तीन मुख्य एजेंडों के अलावा 10 सप्लीमेंट्री एजेंडों पर विस्तार से चर्चा होगी। तीन मुख्य एजेंडों में 52वें रोज फेस्टिवल के आयोजन के लिए अनुमानित राशि को मंजूरी देने, 345 ड्राइवर (एलएमवी), 14 सुपरवाइजर, 5 डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक अकाउंट क्लर्क मुहैया करने के लिए नए टेंडर को अनुमति देने, और पांच वाटर बूजर वॉटर टैंक खरीदने का एजेंडा है। इसके अलावा 10 सप्लीमेंट्री एजेंडा में एमआरएफ केंद्रों में काम कर रहे 8 डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाओं को विस्तार देने, सेक्टर-29 में पेवर ब्लॉक लगाने, सेक्टर-51 में करीब 23 करोड़ की लागत से कम्युनिटी सेंटर और सेक्टर-63 में करीब 11 करोड़ की अनुमानित लागत से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, सेक्टर-28डी और ए में पाइप लाइन बिछाने का काम, सेक्टर-24डी में पुराने पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक को दोबारा से बनाने, एमआरएफ केंद्रों पर कार्यरत 66 मल्टी टास्किंग वर्कर्स की सेवाओं को विस्तार और सभी सफाई कर्मचारियों को यूनिफॉर्म अलाउंस देने का एजेंडा शामिल है। बता दें कि नौ जनवरी को होने वाली सदन की बैठक मेयर अनूप गुप्ता के कार्यकाल की आखिरी बैठक है, क्योंकि उन्होंने दिसंबर माह में सदन की कोई बैठक नहीं बुलाई। इसलिए माना जा रहा है कि बैठक काफी हंगामेदार होगी। विपक्षी पार्टियां भाजपा को घेरने की रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


112 भवनों पर 17 करोड़ से सोलर पैनल लगाएगा नगर निगम
नगर निगम ने अपने सभी बड़े भवनों पर सोलर पैनल लगाने का फैसला किया है। इसके लिए 112 भवनों का चयन किया गया है। करीब 17.15 करोड़ से सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे जो भी बिजली पैदा होगी, उसे ग्रिड को दिया जाएगा। नौ जनवरी को होने वाली सदन की बैठक में यह एजेंडा आएगा। निगम का आकलन है कि सभी भवनों पर जो सोलर पैनल लगाए जाएंगे, उस पर आया 17 करोड़ का खर्च आठ साल में रिकवर कर लिया जाएगा, जबकि यह पैनल 25 वर्षों के लिए स्थापित होंगे। इससे बिजली की काफी बचत होगी। यह सोलर पैनल नगर निगम की ओर से संचालित किए जा रहे गोशाला, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र समेत सभी कम्युनिटी सेंटर व अन्य इमारतें पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें