फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ में हॉस्पिटल खोलना चाहते हैं तो करें आवेदन

Mon, 22 Jun 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को उच्चस्तरीय सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने में अब न्यू चंडीगढ़ अहम भूमिका निभाएगा। गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ में टाटा कैंसर अस्पताल के बाद अब मेडिकल यूनिवर्सिटी समेत नौ अस्पताल स्थापित करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


इसमें मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल से लेकर मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट तक शामिल होंगे। गमाडा ने इसके लिए निजी अस्पतालों व हेल्थ केयर ग्रुप्स से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 15 जुलाई-15 रखी गई है।

जानकारी के मुताबिक, गमाडा न्यू चंडीगढ़ की 258 एकड़ जगह में मेडिसिटी बसाने जा रहा है। मेडिसिटी के पहले और दूसरे फेज के लिए 104.1 एकड़ जगह रखी गई है।

गमाडा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों को एक एकड़ से 25 एकड़ तक के प्लॉट अलॉट करेगा। गमाडा की योजना है कि बाकी जगह में ग्रुप हाउसिंग, होटल, कॉमर्शियल सेंटर, पार्क, ग्रीन बेल्ट्स, रोड नेटवर्क और पार्किंग विकसित किया जाए।
विज्ञापन


मेडिसिटी में आएंगे ये अस्पताल
गमाडा द्वारा स्थापित की जा रही मेडिसिटी में टाटा कैंसर अस्पताल के अलावा कई अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें चैतन्य सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, गरेवाल आई इंस्टीट्यूट, जिंदल आईवीएफ और मैक्स हेल्थ केयर को भी साइट्स अलॉट की गई है।
 
मेट्रो से बस तक की होगी सुविधा
गमाडा द्वारा बसाए जा रहे न्यू चंडीगढ़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उसी के मुताबिक ही इलाके को विकसित किया जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ में दो सौ फुट चौड़ी रोड तैयार की गई है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें