फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डिग्री के साथ की कैट परीक्षा की तैयारी, नियमित पढ़ाई को बताया सफलता का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पांच छात्रों सगलजीत, हिमांशु, हरबक्शीश, गुरजोत और पर्व ने 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल कर कैट परीक्षा में टॉप किया है। उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफल होने का राज नियमित रूप से मॉक टेस्ट हल करना और नियमित पढ़ाई करना बताया। इसके साथ ही तनाव से दूर रहने के लिए खेल और कलात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे। कैट परीक्षा एमबीए में प्रवेश के लिए आयोजित की है। इसके जरिए आईआईएम और देश के अन्य टॉप बी स्कूल में प्रवेश मिलता है। कैट 2022 के लिए 2.22 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। देश के 20 के करीब आईआईएम इस बार एमबीए कोर्स में 6000 सीटों पर दाखिला कर रहे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने के लिए छोटे नोट्स बनाए और मॉक टेस्ट दें
सेक्टर-38 निवासी 22 वर्षीय सगलजीत सिंह ने कैट में 99.76 परेंसटाइल हासिल किए हैं। पिता हरमोहनजीत सिंह बीआईएस दिल्ली में डीडीजी हैं और माता निधि पसरीचा गृहिणी हैं। बड़ी बहन सिमरन पसरीचा ने आईआईएम कोलकाता से मार्केटिंग में एमबीए की है। सगलजीत का आईआईएम अहमदाबाद, बैंगलुरू या कोलकाता से मार्केटिंग में एमबीए करना लक्ष्य है। कैट की तैयारी के लिए कहा कि नोट्स छोटे होने चाहिए, जिससे आसानी से समझ आ जाए। इसके साथ ही नियमित मॉक टेस्ट देना चाहिए। क्रिकेट और टेनिस खेलना पसंद है। वर्तमान में सीसीईटी-26 से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक चौथे वर्ष के छात्र हैं। गुड़गांव बेस्ड एक कंपनी में पहले ही कैंपस प्लेसमेंट हो चुकी है।
सफल होने के लिए नियमितता बेहद जरूरी
सेक्टर-40 निवासी 25 वर्षीय हिमांशु ने कैट में 99.56 परसेंटाइल हासिल किए हैं। पिता डॉ. जगदीश बंसल और माता किरण बंसल आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। दोनों प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। भाई लविश बंसल एमएनसी में जॉब करता है। हिमांशु का आईआईएम अहमदाबाद या बैंगलुरू और एफएमएस दिल्ली से मार्केटिंग एंड एडवरटाइजमेंट में एमबीए करना लक्ष्य है। तैयारी के लिए पढ़ाई में नियमितता बनाए रखें और मॉक टेस्ट देते रहें। हिमांशु खाली समय में जैपनीज उपन्यास पढ़ते हैं। वर्ष 2019 में पेक से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की। वर्तमान में एक एमएनसी के साथ एसोसिएट कंसल्टेंट हैं।
विज्ञापन

हरबक्शीश बोले- इंटर्नशिप के दौरान फाइनेंस में बढ़ी रुचि
सेक्टर-49 निवासी 21 वर्षीय हरबक्शीश सिंह ने कैट में 99.51 परसेंटाइल हासिल किए हैं। पिता जीएस नय्यर पंचकूला में फार्मा बिजनेस करते हैं और माता रजनी गृहिणी हैं। बड़ी बहन रमनीत फाइनेंस कंपनी में जॉब करती है। उनका आईआईएम अहमदाबाद या बैंग्लुरू से मार्केटिंग में एमबीए करना लक्ष्य है। तैयारी के लिए नियमित तौर पर मॉक टेस्ट हल करने चाहिए। खाली समय में ट्रैवलिंग करना पसंद है। वहीं तनाव दूर करने के लिए क्रिकेट खेलते थे। पेक में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र है। कोविड के दौरान बहन को वर्क फ्रॉम होम मिला तो फाइनेंस की ओर रुझान बढ़ा। इंटर्नशिप भी मुंबई बेस्ड एक फाइनेंस कंपनी में की है।
अधिक से अधिक मॉक टेस्ट करें हल, होंगे सफल
बठिंडा निवासी 21 वर्षीय गुरजोत सिंह धालीवाल ने कैट में 99.49 परसेंटाइल हासिल किए हैं। पिता हरमेल सिंह धालीवाल पीएसपीसीएल में सीनियर इंजीनियर और माता बादल में बायोलॉजी की शिक्षिका हैं। भाई अवजोत 11वीं का छात्र है। उनका आईआईएम अहमदाबाद या बैंगलुरू से मार्केटिंग में एमबीए करना लक्ष्य है। तैयारी के लिए अधिक से अधिक मॉक टेस्ट हल करना चाहिए। किताबें पढ़ने में रुचि है। उन्होंने कहा कि तनाव दूर करने के लिए बॉलीवुड संगीत सुनते हैं। उनकी पेक से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में चौथे वर्ष में बीटेक चल रही है। एक प्राइवेट कंपनी में जॉब प्लेसमेंट भी हुआ है।
पर्व ने कहा- तनावमुक्त रह करें तैयारी
अजमेर निवासी 21 वर्षीय पर्व यादव ने कैट में 99.2 परेंसटाइल हासिल किए हैं। पिता डॉ. आरके यादव बीएड कॉलेज में प्रिंसिपल और माता डॉ. अमिता यादव गृहिणी हैं। बड़ी बहन मुंबई में डेंटिस्ट है। उन्होंने कहा कि आईआईएम अहमदाबाद या बैंगलुरू से मार्केटिंग में एमबीए करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त होकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें। उन्होंने बताया कि तनाव दूर करने के लिए वेस्टर्न क्लासिकल संगीत सुनने के अलावा साइक्लिंग करते हैं। वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीएससी इकोनॉमिक्स अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें