फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में निकाय चुनाव आज, कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के लिए रिजर्व होगा 'अंतिम घंटा'

Sun, 27 Dec 2020 01:32 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
पंचकूला में नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार को ईवीएम वितरित की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज हरियाणा में नगर निगम अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, नगर परिषद रेवाड़ी एवं नगर पालिका सांपला, धाढूखेड़ा व उकलाना और सिरसा में वार्ड नं 29 के लिए उप चुनाव होंगे। हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा इसके लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। मतदान का अंतिम एक घंटा कोविड के लक्षणों वाले मतदाताओं के लिए रखा गया है। कुल 137 वार्ड के लिए मेयर पद के लिए 56 और काउंसलर के पद के लिए 575 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव के लिए 11 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। कुल 893 पोलिंग बूथ हैं जिसमें 130 संवेदनशील और 145 अति संवेदनशील बूथ हैं जिनके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव में लगभग 7 लाख 82 हजार 652 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। 

हरियाणा चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने बताया कि इस बार कोविड के मद्देनजर सभी पोलिंग बूथों पर मास्क, सैनिटाइजर, हाथ के दस्ताने और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। सारे स्टाफ को कोविड के मद्देनजर सचेत रहने की हिदायतें दी गई हैं। मतदाताओं की पोलिंग बूथ पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। सभी मतदाताओं को मत का प्रयोग करने से पहले डिस्पोजेबल दस्ताने भी मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं विशेषकर प्रथम बार वोट डालने वाले मतदाताओं, महिलाओं व युवाओं से विशेष अपील की है कि वे बढ़चढ़ कर मतदान करें। 
विज्ञापन


नगर निगम पंचकूला के चुनाव के लिए शनिवार को पंचकूला सेक्टर 14 गर्ल कालेज में ईवीएम वितरित की गई। निगम चुनाव को लेकर 275 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और मेयर व पार्षद उम्मीदवार के लिए अलग अलग मतदान होगा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि पंचकूला नगर निगम के चुनाव में 275 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा ओर हर बूथ पर 5 पोलिंग ऑफिसर मौजूद रहेंगे और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें