फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: एसवाईएल मुद्दे पर परनीत कौर ने दी प्रतिक्रिया, दूसरे राज्यों को पानी देने पर कही बड़ी बात

Tue, 17 Oct 2023 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में इन दिनों सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) का मुद्दा सियासत के केंद्र में है। विपक्ष राज्य सरकार को घेरने में जुटा है तो वहीं आप सरकार विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहरा रही है। इस बीच पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भी एसवाईएल मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
बीएसएफ जवान अवतार सिंह के घर पहुंचीं परनीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनका रुख हमेशा ही स्पष्ट रहा है। पंजाब के पास देश के दूसरे राज्यों को देने के लिए एक बूंद पानी नहीं है। बता दें कि इन दिनों एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब में सियासत गरमाई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा बेहद मुखर हैं तो वहीं शिरोमणि अकाली दल पंजाब सरकार को निशाने पर ले रखा है। अब परनीत कौर की प्रतिक्रिया ने और सियासी पारा बढ़ा दिया है। बता दें कि परनीत कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह पत्नी हैं।

विज्ञापन


परनीत कौर ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। कहा कि बड़े-बड़े वादे करने के बावजूद बाढ़ प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापनों पर खर्च कर रही है लेकिन देश के अन्नदाताओं की आर्थिक मदद के समय खजाने खाली हो जाते हैं। सीएम भगवंत मान को चाहिए कि विज्ञापनों का पैसा किसानों व पंजाब के शहीदों के परिवारों को मुआवजा देने पर खर्च करें। 

परनीत कौर हलका सन्नौर के गांव खांसियां में बलिदानी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अवतार सिंह के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवान अवतार सिंह की बटालियन ने सम्मान प्रदान किया लेकिन सरकार व जिला प्रशासन को अवतार सिंह के निधन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें