श्री आनंदपुर साहिब से मेंबर पार्लियामेंट तथा सीनियर अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य में पकोका कानून लागू कर मिनी इमरजेंसी लगाने की तैयारी में है। जबकि अकाली दल इस कानून का डटकर विरोध करेगा।
चंदूमाजरा रोपड़ के सरकारी अस्पताल में एमपी लैड फंड से दी गई चार एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पकोका कानून बड़ा खतरनाक कानून है। जितने भी काले कानून देश में बने है, सभी कांग्रेस के समय में बने है। राज्य में राजनीतिक डायरेक्शन खत्म हो चुकी है। जबकि पंजाब सरकार ब्यूरोक्रेटिक डायरेक्शन से चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को ओर शक्तियां देना राज्य में मिनी इमरजेंसी लगाने की तैयारियां हैं। अकाली दल ने इंदिरा गांधी के समय इमरजेंसी तोड़ी थी। अब अकाली इस मिन्नी इमरजेंसी को लागू नहीं होने देंगे। अगर सरकार बहाने बना रही है कि अमन कानून तथा नशे पर नकेल डालने के लिए पकोका जरूरी है तो धारा 751 के जरिये सब कुछ किया जा सकता है। इस मौके पर चंदूमाजरा ने कहा कि नूरपुरबेदी में पीजीआई का मिनी सेपरेट सेंटर लाया जाना चाहिए। इसके लिए वह पीजीआई की गवर्निंग कमेटी की मीटिंग में बात रखेंगे।
इस मोके पर प्रो.प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने सिवल अस्पताल में रस्मी तौर पर एंबुलेंस की चाबियां संबंधित एसएमओ को भेंट कीं। ये एंबुलेंस सीएचसी नूरपुर बेदी, भरतगढ़, श्री चमकौर साहिब और सब डिवीजनल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब को भेंट की गई हैं। चंदूमाजरा ने कहा कि पिछले समय में एंबुलेंस की कमी को मद्देनजर रखते हुए उन की तरफ से यह प्रयास किया गया है ओर इस प्रयास के साथ कई कीमती जानें को समय रहते उच्च सेहत संस्थाओं में रेफर करके बचाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने रोपड़ को चार एंबुलेंस देने पर धन्यवाद किया।