फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल की सर्वश्रेष्ठ एथलीट प्रीति और मंजू सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 36बी स्थित देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 36वां वार्षिक खेल समारोह मंगलवार को समाप्त हो गया। सेक्टर 21 के आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चल रही प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। वहीं बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में प्रीति ने 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 4 गुना 50 मीटर रिले तथा बोरा रेस में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। शॉट पुट और दौड़ स्पर्धाओं में दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं मंजू ने 50 मीटर की दौड़ में पहला और 100 मीटर की दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।
4 गुना 50 मीटर रिले रेस में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति, संगीता, नीतू और प्रियंका ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा सुरुचि, हरमनप्रीत, उदिता, नीतू दूसरे स्थान पर रहीं थीं। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा मृगना ने शॉट पुट ईवेंट में स्वर्ण जीता। प्रीति ने दूसरा और ऊषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल विभाग के डायरेक्टर डॉ. परमिंदर सिंह ने छात्राओं को शारीरिक गतिविधियों के फायदे बताए। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एग्निस ढिल्लों ने छात्रों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बॉक्स
रस्साकशी में बीएड द्वितीय वर्ष सेक्शन ए ने बाजी मारी
रस्साकशी में बीएड द्वितीय वर्ष सेक्शन ए ने सेक्शन बी को हराया। धीमी गति की साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी बैच की सुरुचि और नीतू को दूसरा व तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें