फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh : नौ लोगों को नया जीवन दे गए प्रीत और शुभम, डॉक्टरों ने घोषित किया था ब्रेन डेड

Mon, 13 May 2024 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पंचकूला

सार

दुनिया से जाने के बाद भी हरियाणा के कैथल निवासी शुभम (24) और जींद की रहने वाली प्रीत (24) ने नाै लोगों को अंगदान कर नया जीवन दिया है। 
विज्ञापन
प्रीत और शुभम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया से जाने के बाद भी हरियाणा के कैथल निवासी शुभम (24) और जींद की रहने वाली प्रीत (24) ने नाै लोगों को अंगदान कर नया जीवन दिया है। अलग-अलग सड़क हादसों में गंभीर घायल हाेने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को ब्रेन डेड घोषित किया था। 

विज्ञापन


शुभम का अग्नाशय, किडनी और कॉर्निया का प्रत्यारोपण पीजीआई की प्रतीक्षा सूची में शामिल 4 मरीजों में किया गया। लिवर का मिलान न होने पर उसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हवाई मार्ग से आईएलबीएस नई दिल्ली भेजा गया, जहां इसे एक मरीज में प्रत्यारोपण किया।

वहीं, प्रीत का अग्न्याशय व एक किडनी पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती दो मरीजों और एक किडनी एक अन्य मरीज में प्रत्यारोपित की गई। वहीं, लिवर नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल भेजा गया। शुभम के पिता वजीर सिंह ने कहा, हमारे दिमाग में बस यही विचार था कि हमारा फैसला किसी और का जीवन बचा सकता है। वहीं, प्रीत के माता-पिता जोगिंदर पाल सिंह और पिंकी रानी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बेटी के अंगदान का फैसला लिया। 
विज्ञापन


हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया गया लिवर
पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल ने बताया कि क्रॉस मैचिंग के दौरान शुभम के लिवर के लिए कोई मिलान नहीं हो सका। इसके बाद तत्काल अन्य अस्पतालों से संपर्क किया और अंत में आईएलबीएस नई दिल्ली में भर्ती एक महिला मरीज से मिलान हो गया। पीजीआई से मोहाली हवाई अड्डे तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर को यथाशीघ्र पहुंचाया गया और वहां से हवाई मार्ग से लिवर दिल्ली के अस्पताल में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें