फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल: चंडीगढ़ में नहीं हो रही बारिश, सावन में तेज धूप से लोग परेशान

Fri, 09 Aug 2024 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ मौसम केंद्र की भविष्यवाणी लगातार गलत साबित हो रही है। पूरे दिन तेज धूप रही। तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी बारिश की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। मानसून के सीजन में एक जून से लेकर वीरवार शाम 5:30 बजे के बीच 283.5 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 44 फीसदी कम है।

शुक्रवार को भी शहर में धूप निकल सकती है और शाम के समय में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि, दो दिन बाद बारिश हो सकती है लेकिन इसकी तीव्रता कम ही रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें