फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रत्यक्ष और काम्या शीर्ष पायदान पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट चेस चैंपियनशिप 2023 के ओपन वर्ग में प्रत्यक्ष गोयल और महिला वर्ग में काम्या कुमारी शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकाबले सेक्टर-45 के चंडीगढ़ बेपटिस्ट स्कूल में खेले जा रहे हैं। चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन करवा रही है। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में ओपन वर्ग में प्रत्यक्ष गोयल कुल 5 अंक लेकर पहले पायदान पर पहुंच गए। आर्यन अरोड़ा और वेदांत गर्ग कुल 4.5 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं आयान गर्ग 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में काम्या कुल 3 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। समायरा 2.5 अंक लेकर दूसरे स्थान, सानवी अग्रवाल 2 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। रविवार को अंतिम दौर के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गुजरात में 30 जून से खेली जानी सीनियर नेशनल चेस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की टीम में जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें