फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चार बच्चों की मां का अपहरण, पति की शिकायत पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने चार बच्चों की एक मां के अपहरण के मामले में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पति की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पति की शिकायत के मुताबिक इलाके का ही रहने वाला एक व्यक्ति उसकी 30 वर्षीय पत्नी का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। महिला अपने साथ घर में रखा चार तोले सोना और नकदी भी ले गई है।सेक्टर 25 के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को अपनी पत्नी के अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी से उसके चार बच्चे है। पीड़ित के मुताबिक जब घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी घर में मौजूद नहीं है। उसने आसपास में काफी पता किया लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला। देखा कि घर में रखा चार तोला सोना और 40 हजार रुपये भी गायब है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें