फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन चलाएगी हरियाणा के गांवों में प्ले स्कूल, सरकार से हुआ करार

Sat, 10 Oct 2020 09:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा के विभिन्न गांवों में 3 से 6 साल तक की आयु के बच्चों के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन प्ले स्कूल संचालित करेगी। शुक्रवार को राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग व प्राथमिक शिक्षा विभाग का प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन के साथ समझौता हुआ। समझौते के तहत इन प्ले-स्कूलों को सही प्रकार से संचालित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होगा।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा की अध्यक्षता में इससे पहले बैठक भी हुई। समझौता ज्ञापन पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महानिदेशक रेनू एस फूलिया, प्राथमिक शिक्षा विभाग की तरफ से निदेशक प्रदीप कुमार व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से समीता सुब्रह्मण्यम ने हस्ताक्षर किए।

ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न गांवों में 3 से 6 साल तक की आयु के बच्चों के लिए 4000 प्ले-स्कूल खोलने की घोषणा की है। इन प्ले-स्कूलों में भाषा व ज्ञान संबंधी विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। ज्यादातर आंगनवाड़ी केंद्र इन प्ले स्कूलों का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन


प्ले स्कूलों को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग तथा गैर-सरकारी संगठन, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर इन प्ले स्कूलों के लिए बच्चों के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए बेहतर पाठ्यक्रम तैयार कर प्ले स्कूलों को चलाएंगे। बताया कि प्ले-स्कूलों से संबंधित योजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा। 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए तैयार की गई अभ्यास पुस्तिकाओं का अनावरण मंत्री कमलेश ढांडा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा व महानिदेशक रेनू एस फूलिया सहित प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें