फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू इंटर कॉलेज मलखंब में प्रणव और चंद्रिका विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज मलखंब (महिला और पुरुष) प्रतियोगिता में प्रणव और चंद्रिका अपने अपने वर्गों में पहला स्थान प्राप्त हुआ। पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित इस प्रतियोगिता के रोप मलखंब पुरुष वर्ग में एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ के प्रणव को पहला, राेहन को दूसरा और कुंदन को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

हैंगिंग मलखंब में पुरुष वर्ग में एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ के प्रणव, कुंदन और रोहण को क्रमश पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पोल मलखंब पुरुष वर्ग में एसजीजीएस चंडीगढ़ के कुंदन को पहला, प्रणव और रोहन को दूसरा,जीजीडीएसडी चंडीगढ़ के मोहित और एसजीजीएस चंडीगढ़ के कौशल को तीसरा स्थान हासिल हुआ। व्यक्तिगत ऑल राउंड पुरुष वर्ग में एसजीजीएस चंडीगढ़ के प्रणव को पहला, रोहन को दूसरा और कुंदन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
टीम चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में एसजीजीएस चंडीगढ़ को पहला, जीजीडीएसडी कॉलेज चंडीगढ़ को दूसरा और डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पिरामिड पुरुष वर्ग में जीजीडीएसडी कॉलेज चंडीगढ को पहला, एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ को दूसरा और डीएवी कॉलेज चंडीगढ को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


रोप मलखंब के महिला वर्ग में एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ की चंद्रिका को पहला, खुशबू को दूसरा और जीजीडीएसडी कॉलेज चंडीगढ़ के संजना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पोल मलखंब महिला वर्ग में जीजीडीएसडी चंडीगढ़ की संजना को पहला, एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ की हर्षिता और चंद्रिका को दूसरा और एमसीएमडीएवी चंडीगढ़ की दृष्टि को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
व्यक्तिगत ऑल राउंड महिला वर्ग में एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ की चंद्रिका को पहला, जीजीडीएसडी चंडीगढ़ की संजना को दूसरा और एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ की हर्षिता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टीम चैंपियनशिप महिला वर्ग में एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ को पहला, जीजीडीएसडी चंडीगढ़ को दूसरा और जीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिरामिड महिला वर्ग में एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ को पहला, जीजीडीएसडी चंडीगढ़ को दूसरा और खालसा कॉलेज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें