फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक नहीं होगी प्रकाश सिंह आयोग की रिपोर्ट : सीएम

Tue, 24 May 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रकाश सिंह आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। यह रिपोर्ट सीधे हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। सीएम सोमवार को चंडीगढ़ जाते वक्त कुछ देर के लिए पिपली के पैराकीट में रुके थे। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री अचानक पैराकीट पहुंचे। वे यहां करीब 5 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रकाश सिंह आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की बात कुछ लोग कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया जाएगा। यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होगी। इसे हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। इसके आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें