हरियाणा की सियासत में एक और राजनीति दल प्रजा परिवर्तन पार्टी की एंट्री हो गई है, जो बीजेपी व कांग्रेस समेत बसपा और आम आदमी पार्टी को टक्कर देने को तैयार है। कांता आलड़िया प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष घोषित की गई। शुक्रवार को चंडीगढ़ में इस राजनीतिक पार्टी की लांचिंग की गई।
जल्द ही पार्टी की ब्लाक व जिला इकाइयां गठित की जाएंगी। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का दावा है कि पार्टी आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांता ने कहा कि प्रजा परिवर्तन पार्टी अब प्रदेश में ‘स्वाभिमान जगाओ, संविधान बचाओ और भाईचारा बढ़ाओ’ मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ेगी।
इस नवगठित राजनीतिक दल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भाईचारे को मजबूत करते हुए देश के संविधान को बचाना है। जब संविधान ही खतरे में होगा, तो कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता। कांता ने कहा कि ‘प्रजा परिवर्तन पार्टी संविधान की रक्षा व भाईचारे की मजबूती के लिए घर-घर दस्तक देकर लोगों को एकजुट करेगी।