मुल्लांपुर स्थित 66केवी सब स्टेशन में खराबी आ गई है। जिसकी पॉवरकॉम ने मरम्मत करने की योजना बनाई है।
मरम्मत का काम दो मई को होगा। इस दौरान सुबह नौ से चार बजे तक रिपेयर का काम चलेगा।
इस कारण नयागांव, कांसल, मुल्लांपुर, दशमेश नगर और मुल्लांपुर सब डिवीजन में लाइट पूरी तरह बंद रहेगी।
यहां पर भी पावर कट
जरूरी मरम्मत काम के चलते शुक्रवार को सेक्टर-42, 52 और 44 के कुछ भागों में सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।