फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलो! चुनावी नतीजे आते ही बिजली जाना शुरू

Sun, 18 May 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद एक बार फिर सरकार ने लोगों को पावर कट का झटका दे दिया है।
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार रात से ही इमरजेंसी कट के नाम पर बिजली गुल होना शुरू हो गई थी। शनिवार को कई इलाकों में घोषित कट के नाम पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इससे जहां दोपहर की पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। वहीं, लोगों का वीकेंड भी खराब हो गया। राजनीतिक पार्टियों के लोगों का कहना है कि सरकार राज्य में सरप्लस बिजली होने का दावा कर रही थी। ऐसे में सरकार लोगों से विश्वास घात कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे से ही इमरजेंसी कट लगना शुरू हो गए थे। पहले कट आधे-आधे घंटे के थे। इसके बाद कटों की अवधि बढ़ती चली गई। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा है। शनिवार सुबह से घोषित कट लगना शुरू हो गए थे। इस दौरान कई इलाकों में दोपहर के पानी की सप्लाई तक जवाब दे गई। जिसने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इमरजेंसी पावर कट लगाने के आदेश पटियाला से आ रहे थे। लगातार फ्रीक्वेंसी डाउन होने के चलते कट लगाने की नौबत आई थी। ऐेसे में अगर कट नहीं लगाए जाते, तो पूरी तरह ब्लैक आउट हो सकता था।
विज्ञापन


फेज-4 निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि  शुक्रवार पूरी रात पावर कट लगते रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव तक सबकुछ ठीक चल रहा था। सीनियर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि सरकार बिजली सरप्लस होने का दावा करती है। लेकिन ऐसा कर लोगों से धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की करनी एवं कथनी पर सवाल उठना शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें