जरूरी मरम्मत के कारण रविवार को सेक्टर-2, 4, 10, 15, 16, गांव खुडडा अलीशेर, सारंगपुर और धनास के कुछ भागों में सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे, सेक्टर-29, 31, एन और के एरिया, थ्री बीआरडी, रामदरबार कालोनी फेज-1 और 2 के कुछ भागों में सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और दो के कुछ भागों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक, सेक्टर-47 के कुछ भागों में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक और आईटी पार्क के कुछ भागों में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।