चंडीगढ़ के 12 सेक्टर्स में आज 7 से 8 घंटे के लिए बिजली ठप रहेगी। जल्दी से अपने सभी जरूरी काम निपटा लें। मेंटेनेंस के कारण सेक्टर-17, 18, 19 और 22 के कुछ हिस्सों में सुबह 8 से 3 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
सेक्टर-31, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और एनएंडके एरिया में 2 से 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी। सेक्टर-25 में 10 से 2 बजे तक, सेक्टर-49 के कुछ हिस्सों में साढ़े 9 से 4 बजे तक और सेक्टर-21 में सुबह 10 से 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
जबकि सेक्टर-34, 42, 43, राम दरबार कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में सुबह 10 से 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं पार्ट ऑफ पिपली वाला टाउन, माड़ीवाला टाउन, शांति नगर, दर्शनी बाग, बैंक कॉलोनी और मनीमाजरा केही डेरा साहिब में सुबह 10 से 5 बजे तक बिजली कट रहेगा।