फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए कट लगा रहा बिजली विभाग, लोगों में रोष

Sat, 04 Jun 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ ही अघोषित बिजली के कट भी बढ़ गए हैं। अघोषित कट लगने का बड़ा कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड होना है। पिछले दो दिन से हालात बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन

इस समय सेक्टर-1, 39, 18, 17, 52 के 55 केवी के बिजली के ट्रांसफार्मर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक ओवरलोड हो रहा है। बिजली विभाग के जूनियर स्तर के अधिकारियों ने भी विभाग को घोषित कट लगाने की सिफारिश की है। लेकिन विभाग इसके लिए तैयार नहीं है।

ओवरलोड होने का कारण यह भी है कि बिजली विभाग का इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी कमजोर है। बिजली के कट लगने से पानी की सप्लाई प्रभावित होती है। फॉसवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि घोषित कट की सूचना पहले से होने पर लोग तैयार आशान्वित रहते हैं कि निश्चित समय के बाद बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा मार्केट में शॉर्ट सर्किट
सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली गुल हो गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की एक गाड़ी भी पहुंची। लेकिन उससे पहले आग बुझ गई। शॉर्ट सर्किट से मार्केट में काफी धुआं उठा। मार्केट में बिजली रात 9 बजे तक गुल रही।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें