बिजली गुल होने से ग्रामीणों में गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
शहर में बिजली के अघोषित कट लगातार लोगों को परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात बारिश और आंधी चलने के बाद कई सेक्टरों में लाइट चली गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-24 एरिया में कई जगह बिजली का अघोषित कट रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
वहीं सेक्टर-26, बापू धाम, मनीमाजरा , मौली जागरा , इंदिरा कालोनी में शनिवार को बिजली कट रहा। इस दौरान 100 से अधिक शिकायतें की गई हैं। शहर में लगातार गर्मी बढ़ने के बाद बिजली का लोड़ बढ़ गया है। बिजली की खपत 310 मेगावाट के पास हो गई है। मनीमाजरा एरिया में बिजली के दफ्तर में 50 से अधिक शिकायतें दिन में शनिवार को आई। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया में भी बिजली कट रहा।