फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगा बिजली और मुआवजा

Mon, 29 Sep 2014 10:37 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
शैलर इंडस्ट्री संचालकों और मालिकों के साथ जिले के किसान सोमवार को सड़क पर उतरे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होेंने मांग किया कि किसानों के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाए। इस बीच मिशन चौक पर किसानों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। कहा कि बारिश और बिजली के अभाव में उनकी हजारों एकड़ धान की फसल सूखे की भेंट चढ़ गई ।
विज्ञापन



शैलर इंडस्ट्री के संचालकों और किसानों ने कांग्रेस के किसान व खेत मजदूर सेल के नेतृत्व में मिशन चौक पर एकत्र हुए। जिला चेयरमैन ठाकुर अमित सिंह मंटू के नेतृत्व में उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान एक शिष्टमंडल एडीसी रूपांजलि कार्थिक से भी मिला और उन्हें अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में पठानकोट सहित गांव धार खुर्द, धार कलां, सारटी, सुकरेत, भोआ, सुजानपुर के किसान शामिल थे।

मंटू ने एडीसी को अपनी मांगों से अवगत कराया। कहा कि किसानों को 24 घंटे बिजली सप्लाई का वादा करने वाली पंजाब सरकार मात्र 6 से 7 घंटे ही बिजली दे रही है। सूखे के कारण धान की फसल खराब हुई है। इसके लिए सरकार पांच हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे। सरकार ने प्रति एकड़ 420 रुपये मुआवजे की बात कहकर किसानों से मजाक किया है। यह किसानों के जख्मों पर नमक के समान है।
विज्ञापन



कहा कि बेमौसमी बारिश के कारण नरमा, बासमती, सब्जियां, बाग व पहाड़ी इलाकों में मक्की की फसल का भारी नुकसान हुआ है। इस मौके पर राजेश शर्मा, टोनी ठाकुर, विक्की, भगत सिंह, प्रदीप सिंह, मिंटू, अभू, बालकृष्ण, भीली प्रधान, कालुू, हरबंस, सुरजीत, गुरचरण, अजय, सुंदर उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें