फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवरकॉम मुलाजिम ने हड़पी बिलों की रकम

Wed, 06 Nov 2013 10:50 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवरकॉम की एक महिला मुलाजिम ने लोगों से बिजली के बिलों की रकम लेकर हड़प ली। लोगों द्वारा जमा कराई रकम महिला मुलाजिम ने विभाग में जमा ही नहीं कराई।
विज्ञापन


पिछले महीने हुई धोखाधड़ी के बाद इस बार फिर लोगों के बिजली बिलों में पुरानी रकम जुड़ कर आ गए। परेशान लोगों ने विभाग में शिकायत की।

विभागीय जांच के बाद इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ तो अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद महिला मुलाजिम गगनदीप कौर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ थाना फेज एक पुलिस को शिकायत दी गई है।

अब तक दस लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है, शिकायतें लगातार आ रही हैं। अब विभाग महिला मुलाजिम से रकम वसूल करने की कोशिश में है, ताकि उसे जमा करवा कर लोगों के बिल एडजस्ट किए जाएं।
विज्ञापन



फेज 3बी1 निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सितंबर में 19 हजार रुपये का बिल जमा कराया था। अक्तूबर में बिल देख कर वह हैरान रह गए। उसमें पिछली रकम भी जोड़ रखी थी।

अब उनको करीब 25 हजार रुपया का बिल भरना पड़ेगा। जबकि, उनके पास पुराने बिल की रसीद भी है।

सारे शहर में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने बिल जमा कराए, पर पिछले महीने की रकम दोबारा लग कर आ गई। विभाग के एसडीओ कॉमर्शियल जसपाल सिंह ने धोखाधड़ी की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि अब तक दस लाख रुपये की रकम हड़पे जाने का खुलासा हुआ है, रकम और ज्यादा हो सकती है। मुलाजिम को सस्पेंड करके उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।


ऐसे हुई धोखाधड़ी
जानकारी के मुताबिक, पॉवरकॉम मुलाजिम गगनदीप कौर फेज एक स्थित बिल कलेक्शन सेंटर में तैनात थीं।

वहां बिल जमा कराने के दौरान उसने लोगों को कहा कि कंप्यूटर खराब है। इसलिए चेक से बिल नहीं जमा हो सकता। अगर, बिल जमा कराना है तो नगद राशि दें। मजबूरी में लोगों ने नगद राशि दे दी।
विज्ञापन


पहले तो उसने रसीद देने में आनाकानी की। पर, लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसने सभी को रसीद दे दी। लेकिन, लोगों से ली गई रकम विभाग में जमा ही नहीं कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें