लांडरां / बनूड़। बनूड़ से लालड़ू तक सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लिंक रोड के किनारों पर गड्ढे दिखाते हुए राहगीरों ने कहा कि पिछले साल 13 फरवरी से दिल्ली जाने वाला सारा ट्रैफिक बनूड़ से लालड़ू तक लिंक रोड पर जा रहा है। इस सड़क पर वाहनों की अधिकता के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं सड़क के दोनों किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि गड्ढों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। गौरतलब है कि दिल्ली जाने वाला सारा ट्रैफिक इसी लिंक रोड से होकर गुजरता है, जिससे इस रोड पर स्थित गांवों के लोग काफी परेशान हैं और हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।