फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 900 ग्राम चरस समेत एक युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक 22 साल के हिमाचली युवक को 900 ग्राम चरस समेत काबू किया है। इसके खिलाफ 20-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सौरव ठाकुर निवासी बलटूआरा जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ वैलवेट क्लार्क होटल के पास नाकाबंदी की हुई थी। एक पैदल आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा तो पुलिस ने उसको रोक लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 900 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें