फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Popli Death: आईएएस संजय पोपली के बेटे कार्तिक ने की थी खुदकुशी, पोस्टमार्टम में खुलासा-गोली लगने से फटा पूरा सिर

Tue, 05 Jul 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस के आईएएस संजय पोपली को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस पोपली के घर जांच के लिए पहुंची थी तभी संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की गोली लगने से मौत हो गई थी। परिवार ने विजिलेंस पर हत्या का आरोप लगाया था।  
विज्ञापन
श्री पोपली और कार्तिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार में गिरफ्तार पंजाब के सीनियर आईएएस संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली ने खुदकुशी ही की थी। कार्तिक के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया था। 

पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नवीन बंसल ने बताया कि मौत बुलेट इंजरी से हुई है। गोली कनपटी के आरपार हो गई थी। गोली लगने से सिर पूरी तरह फट चुका था। शरीर के अन्य जगहों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुसाइड है। कार्तिक का पोस्टमार्टम लगभग तीन घंटे चला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें