मुख्यमंत्री के हक में पोस्टर
पाकिस्तान से लौटने के बाद कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दिए बयान के बाद पंजाब की सियासत पूरी तरह से सरगर्म हो गई है। जहां कैबिनेट मंत्रियों ने सिद्धू के इस्तीफे की मांग की है, वहीं कई सीनियर नेता मुख्यमंत्री के हक में आ गए है।
लुधियाना में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक राकेश पांडे, विधायक सुरिंदर डाबर, विधायक संजय तलवाड़ और विधायक कुलदीप सिंह वैद ने ‘पंजाब का कैप्टन साडा कैप्टन’ के पोस्टर लगाए गए हैं। शहर में पचास से ज्यादा यूनीपोल पर यह पोस्टर लगाए हैं।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के हक में यह मुहिम छेड़ी है। इसके जरिए संदेश दिया है कि पंजाब का कैप्टन ही उनका कैप्टन है। यूनीपोल के साथ साथ कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर भी मुहिम छेड़ी है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, मंत्री आशु और विधायकों ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है।