ग्रामीणों को अब डाक घर जाकर अपने अकाउंट में पैसे डालने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। डाक घर में खुले खातों के लिए अब पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी।
डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक आपके घर से ही पैसे लेकर आईसीटी (इंफार्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी) के माध्यम से अकाउंट में डाल देंगे और तुरंत परची भी दे देंगे।
यह एक हैंड हेल्ड डिवाइस नोट बुक जैसी होगी। डिवाइस को सोलर इनर्जी से बैटरी टर्मिनल देंगे। डाक विभाग के चंडीगढ़ मंडल में 92 पोस्ट ऑफिस हैं।
इनमें से 30 पोस्ट ऑफिस के लिए काम शुरू किया जाएगा। इस वर्ष के अंत तक यह सेवा शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ मंडल में करीब आठ लाख अकाउंट होल्डर हैं।