फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के शव का आज पीजीआई में होगा पोस्टमार्टम, बीते रविवार को सेक्टर-10 की कोठी के बाथरूम में मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते रविवार को सेक्टर-10 में दिल्ली व मोहाली के ऑटो पार्ट्स कारोबारी अमृत सिंह का शव मिलने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम में मौत फंदा लगने बताई गई है। वहीं, एक बार फिर अमृत सिंह के बेटे ने पिता की मौत पर शक जताया है। इसके चलते वीरवार को पीजीआई में दोबारा कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, पुलिस की नौकरों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अमृत सिंह पिछले काफी समय से परिवार के साथ नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में रह रहे थे। उनका छोटा बेटा अमेरिका और बड़ा बेटा चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में रहता है। अमृत सिंह का दिल्ली और मोहाली में ऑटो पार्ट्स का कारोबार है। वह करीब 10 दिन पहले सेक्टर-10 स्थित मकान नंबर 545 में बड़े बेटे देवेंद्र थापर के पास आए थे। रविवार सुबह वह बाथरूम गए, काफी देर के बावजूद जब बाहर नहीं निकले बेटे ने दरवाजा खोला। इस दौरान अमृत सिंह बाथरूम में सीलिंग फैन से पग के सहारे फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। कहा जा रहा था अमृत सिंह लॉकडाउन से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें