फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में पड़ सकता है पाला, इस तारीख को बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Wed, 02 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/ चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश में नए साल की पहली बारिश इस वीकेंड में हो सकती है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं। साथ ही शीतलहर चलेगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दो और तीन जनवरी को पाला भी पड़ सकता है। रोहतक सहित कुछ जिलों में मंगलवार दोपहर को ही बादल छा गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बना हुआ है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पास मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसका असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। इससे पहाड़ों में जहां अच्छी बारिश और बर्फबारी होगी, वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि चार जनवरी की शाम से ही मौसम बदलने लगेगा। देर रात बारिश होगी और पांच जनवरी की सुबह बारिश की संभावना है। साथ ही शीतलहर और धुंध छा सकती है। इसके बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर भी शुरू हो जाएगा।

इधर, प्रदेश में सुबह अच्छी धूप निकली, लेकिन दोपहर में बादल छा गए। करीब दो बजे ऐसा लगा कि बारिश होगी, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। पंजाब के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जरूर हुई। बादलों की वजह से दिन का तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान हवाएं थमी रहीं। इस वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई।  मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 19 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच दर्ज होगा। बारिश के बाद हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में शीत लहर चलने की संभावना है। 

चार जनवरी तक तापमान में हल्की गिरावट और सुबह और देर रात्रि को धुंध व पांच जनवरी को बादलवाई तथा कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 
- डॉ. एमएल खीचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार  

मुख्य शहरों का तापमान 

 शहर          अधिकतम       न्यूनतम 
गुरुग्राम         23                2.2
हिसार         21.3             2.8
नारनौल      21.1             3.0
करनाल       17                3.4
कुरुक्षेत्र      16.6              3.5
अंबाला      16.6              3.7
रोहतक     19.8              3.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें