फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अनुबंधित कर्मचारियों को एचकेआरएन में समायोजित के लिए फिर खोला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अलग-अलग विभागों, निगमों और बोर्डों में तैनात अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में समायोजित करने के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोला है। विभाग, निगम और बोर्ड अब 30 सितंबर तक इसके लिए पोर्टल पर संबंधित कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर सकेंगे। हालांकि, इससे पहले विभाग को मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की मंजूरी की जरूरत होगी। इसके बाद कर्मचारयों को पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। पोर्टल केवल उन कर्मचारियों के खोला गया है, जो 31 मार्च 2022 से पहले से तैनात हैं और संस्थान को उनकी सेवाओं की अब भी जरूरत है। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों के साथ-साथ सभी निगमों के एमडी और डीसी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें