नवरात्र के दौरान मुंबई में दांडिया उत्सव को लेक र पीठ पर धार्मिक टैटू गुदवाने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तनिषा सिंह व टैटू गोदने वाली कलाकार पूनम सुलेचा के खिलाफ मंगलवार को सिविल जज अनिल कौशिक की अदालत में याचिका दायर की है।
सिविल याचिका में वकील अरविंद ठाकुर ने कहा है कि जय माता दी और कृष्ण का टैटू पीठ पर बनाने से धामिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए तनिषा सिंह और पूनम सुलेचा को नोटिस जारी किया है। नृत्य वाटिका स्टूडियो, अंधेरी, मुंबई के जरिए प्रतिवादी पक्ष को भेजे नोटिस में सात जनवरी, 2014 को जवाब तलब किया गया है।
याचिका ग्लोबल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर व विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विजय सिंह भारद्वाज ने दायर की है।
इसमें एक ओर जहां संबंधित अभिनेत्री पर इस प्रकार के टैटू को गुदवाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की मांग की गई है। वहीं, अंग प्रदर्शन कर इस प्रकार की अश्लीलता को फैलाने से रोकने की मांग की गई है।