फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम शर्मा को नई जिम्मेदारी, बनीं चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

Mon, 30 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
पूर्व मेयर पूनम शर्मा को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया
विज्ञापन
पूर्व मेयर पूनम शर्मा को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने सोमवार को की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के भी नए महिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की गई है। पंजाब की महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष ममता दत्ता और हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हिमानी को बनाया गया है। पूर्व मेयर पूनम शर्मा इस समय चंडीगढ़ कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी हैं। जबकि पूनम शर्मा जिला कांग्रेस की भी पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। इससे पहले मीनाक्षी चौधरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। 
विज्ञापन


नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उनका कहना है कि महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें